लाइव न्यूज़ :

बम बरामद : अमरिंदर सिंह ने आशा जतायी कि पंजाब सरकार खतरे को गंभीरता से लेगी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर खेतों से विस्फोटक भरा टिफिन बरामद होने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आशा जतायी कि पंजाब सरकार ‘शुतुरमुर्ग’’ बनना बंद करेगी और इस खतरे को गंभीरता से लेगी।

पंजाब पुलिस ने बताया था कि तीन लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को अली के गांव से बम बरामद किया।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आशा करते हैं कि पंजाब सरकार (भारत), खास तौर पर पंजाब के गृह मंत्री (सुखजिंदर सिंह रंधावा) शुतुरमुर्ग बनना बंद करेंगे और इस खतरे को गंभीरता से लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि सीमा पार से कई खेप लगातार भेजी जा रही हैं, ऐसे में अतिरिक्त गश्त और इस चुनौती से निपटने के लिए विस्तृत कार्रवाई योजना बनाने की जरूरत है।’’

गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पाकिस्तान की ओर से पंजाब की सुरक्षा को खतरे से संबंधित सिंह के पुराने बयान के संदर्भ में ‘‘पंजाब की शांति और सुरक्षा को लेकर कुछ लोगों के निजी हितों’’ से जुड़े ‘भय उत्पन्न करने वाले बयानों’ के खिलाफ चेतावनी दी थी।

रंधावा ने उस वक्त कहा था, ‘‘इससे लोगों के बीच अनावश्यक डर और असुरक्षा की भावना पैदा होगी।’’

पिछले कुछ महीनों में अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला, फजिल्का और तरन तारन से भी टिफिन बम बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया था जब उसे अमृतसर में भारत - पाक सीमा पर विस्फोटक से भरा एक टिफिन मिला था। यह विस्फोटक नष्ट करने के बाद पुलिस ने कहा था कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारतीय हिस्से में भेजा गया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो