चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंन मान के घर के पास बम मिला है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम के घर के पास बम मिलने से सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बम निरोधक दस्त मौके पर मौजूद है। चंडीगढ़ के डायसेटर मैनेजमेंट के नोडल अधिकारी संजीव कोहली ने बताया कि यहां से एक जिंदा बम बरामद किया गया है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे सुरक्षित कर लिया गया है। सेना की एक टीम को बुलाया गया है। इलाके की घेराबंदी की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।
शाम लगभग 4 से 4:30 बजे, एक ट्यूबवेल संचालक ने हेलीपैड और पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के पास आम के बागान में जिंदा बम देखा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दौरान अपने आवास पर नहीं थे, जो घटनास्थल से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा है कि रक्षा बल जांच करेंगे कि बम कहां से है और पुलिस यह पता लगाएगी कि यह वहां कैसे पहुंचा।