लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश से आए बम विशेषज्ञ को पलामू से गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 01:09 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 29 सितंबर जिले में उग्रवादियों के लिए बारूदी सुरंग बिछाने के उद्देश्य से आए मध्य प्रदेश के एक बम विशेषज्ञ को पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के सब जोनल कमांडर के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया।

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के चपरा से गुड़िया पारधी नक्सली संगठन टीएसपीसी के लिए बारूदी सुरंग बिछाने के मकसद से यहां आया था, ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि उक्त उग्रवादी संगठन के स्वयंभू सबजोनल कमांडर शशिकांत जी उर्फ आरिफ जी उर्फ सुदेश जी को उसके सहयोगी विनय सिंह के साथ तरहसी थाना क्षेत्र में दन्दू के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बारूद एवं बम विशेषज्ञ पारधी के पास से एके-47 की चार गोलियां भी मिली हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पारधी जंगली सूअरों का शिकार करने के ग्रामीणों के निमंत्रण पर प्रायः पलामू आया करता था जिसे टीएसपीसी के उग्रवादी अपने साथ बारूदी सुरंग बिछाने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान विशेष पुलिस दल ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान