लाइव न्यूज़ :

लश्कर-ए-तैयबा ने दी यूपी-उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों को उड़ाने की दी धमकी, मुख्यमंत्रियों पर भी खतरा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2018 09:48 IST

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थल हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा खत हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को भेजा गया है।

Open in App

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को निशाना बनाने की साजिश रची है। खबर के अनुसार यहां के  रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थल हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा खत हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को भेजा गया है।

खत में यहां के सीएम की भी जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, इस तरह की धमकी मिलने के बाद एलआईयू, आईबी और जीआरपी के साथ हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई है। साथ ही  धार्मिक स्थलों के करीब के सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। खबर के अनुसार, पांच अक्टूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय को एक खत मिला था। 

जिसको पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई। ये खत आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर मौलवी अंबी सलीम के नाम से आया था। भेजे गए इस खत में 20 अक्टूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन, दून रेलवे स्टेशन, रुड़की, लक्सर, काठगोदाम, नैनीताल सहित रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

इसके अलावा दस नवंबर को हरकी पैड़ी, लक्ष्मण झूला, उत्तराखंड के चारों धाम और रुड़की की धार्मिक मजार में भी तबाही मचाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही सीएम की कुर्बानी देने जैसी बात का भी खत में जिक्र किया गया है।  पत्र के अंत में खुदा हाफिज भी लिखा है। वहीं, अभी खत की जांच की जा रही है और इस पूरे प्रकरण की  जानकारी भारत की जांच ऐजेंसियों को दे दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां