लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बम विस्फोट

By भाषा | Updated: September 14, 2021 14:51 IST

Open in App

कोलकाता, 14 सितंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर बदमाशों द्वारा बम फेंकने की घटना के एक हफ्ते से भी कम समय बाद मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर इसी तरह के विस्फोट होने की जानकारी मिली है।

भाजपा नेता सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 9.10 बजे, सिंह के भाटपाड़ा आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर खाली पड़ी जमीन पर बम विस्फोट हुए। उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वहां हैं।’’

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 8 सितंबर की घटना की जांच सोमवार को अपने हाथ में ली थी जिसमें भाजपा सांसद के आवास का गेट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले की योजना तृणमूल कांग्रेस द्वारा उन्हें, उनके परिवार के सदस्यों और उनके करीबी लोगों को मारने के लिए बनाई गई थी।

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘यह एक सुनियोजित हमले के अलावा और कुछ नहीं है। इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस है... वे मुझे और मेरे लोगों को मारने की कोशिश कर रहे हैं। यह बंगाल में गुंडाराज है।’’

टीएमसी के उत्तर 24 परगना के अध्यक्ष पार्थ भौमिक ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि भाजपा सांसद अपने घर के बाहर विस्फोटों के लिए किसी न किसी तरह से जिम्मेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां