लाइव न्यूज़ :

इराक की राजधानी बगदाद में बम विस्फोट , 25 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2021 01:20 IST

Open in App

बगदाद, 19 जुलाई (एपी) इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट सद्र शहर में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ। यह विस्फोट ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले हुआ है जब लोग बाजार में खरीदारी में व्यस्त थे।

इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गये हैं ।

किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट इलाके में पहले इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है

बयान के अनुसार, प्रधान मंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने बाजार के क्षेत्र के लिए जिम्मेदार संघीय पुलिस रेजिमेंट के कमांडर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है ।बयान में यह भी कहा गया है कि इसकी जांच की जा रही है।

इस साल यह तीसरा मौका है जब बाजार में विस्फोट हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव