लाइव न्यूज़ :

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बम धमाकाः पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ?, एनआइए कर सकती हैं जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2021 21:05 IST

तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन से एक पार्सल ट्रेन से दरभंगा भेजा गया था. 17 जून को जब पार्सल उतारा जा रहा था, तभी प्लेटफॉर्म पर कम क्षमता का एक धमाका हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देजांच में एटीएस और एफएसएल को लगाया गया. पार्सल में कपड़ों के अलावा एक शीशी थी, जिसमें कुछ केमिकल होने की बात सामने आई है.पार्सल बुक कराने वाले सुफियान का संबंध जम्मू की जेल में बंद मोहम्मद जावेद से हो सकता है.

पटनाःबिहार के दरभंगा स्टेशन पर हुए बम धमाके के तार अब आतंकी संगठनों से जुडे़ होने की तरफ इशारा कर रहे हैं.

ऐसे में अब इस मामले की जांच एनआइए कर सकती है. एटीएस की जांच में तेलंगाना, यूपी के बाद कश्मीर और पाकिस्तान से कनेक्शन होने की बात सामने आ रही है. कारण की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसमें नई जानकारी सामने आ रही है. अब तक की जांच में धमाके के पीछे बड़ी आतंकी साजिश और इसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुडे़ होने के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं.

जांच एनआईए को सौंपे जाने की संभावना

ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस बडी साजिश की आशंका को देखते हुए अब दरभंगा में हुए बम धमाके की जांच एनआईए कर सकती है. जल्द ही इस मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने की संभावना है. इस साजिश में शामिल संदिग्धों के बिहार, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से होने की वजह से जांच की जिम्मेदारी एनआईए को सौंपी जा सकती है.

सूत्रों के अनुसार, कई राज्यों ने इस पार्सल विस्फोट के जुडे़ होने के कारण इसकी जांच एनआइए करेगी. हालांकि, आधिकारिक तौर पर जांच एजेंसी कुछ नहीं कह रही है, लेकिन पार्सल विस्फोट की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन से एक पार्सल ट्रेन से दरभंगा भेजा गया था. 17 जून को जब पार्सल उतारा जा रहा था, तभी प्लेटफॉर्म पर कम क्षमता का एक धमाका हुआ.

सुफियान का संबंध जम्मू की जेल में बंद मोहम्मद जावेद से

धमाके की वजह किसी को समझ में नहीं आई. जीआरपी के बाद इसकी जांच में एटीएस और एफएसएल को लगाया गया. पार्सल में कपड़ों के अलावा एक शीशी थी, जिसमें कुछ केमिकल होने की बात सामने आई है. सूत्रों की मानें तो पार्सल बुक कराने वाले सुफियान का संबंध जम्मू की जेल में बंद मोहम्मद जावेद से हो सकता है.

जावेद सारण जिले के मढ़ौरा का रहने वाला है और उसपर आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है. एटीएस सूत्रों की मानें तो पार्सल विस्फोट की जांच झारखंड के चतरा से भी जुड़ रही है. जहां सुफियान नाम के एक और संदिग्ध की पुलिस पिछले चार सालों से तलाश कर रही है. एटीएस की टीम अब यह पता लगा रही है कि क्या दोनों सुफियान एक ही हैं या अलग.

फुटेज से जांच टीम ने आधा दर्जन संदिग्धों को चिह्नित किया

यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि चतरा के सुफियान के आतंकी ट्रेनिंग लेने की बात कही जाती रही है. हालांकि, जांच दल में शामिल अधिकारी इन दोनों बातों पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. फिलहाल अभी तक तेलंगाना के सिकंदराबाद व यूपी के शामली में अब तक चार संदिग्धों से पूछताछ की गई है. सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद में सीसीटीवी के फुटेज से जांच टीम ने आधा दर्जन संदिग्धों को चिह्नित किया है.

पार्सल की आड़ में केमिकल को दरभंगा भेजना था

शीशी में कौन सा केमिकल था और उसका इस्तेमाल किन चीज में हो सकता है? इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है. शीशी और उससे लिए गए नमूने को जांच के लिए एफएसएल हैदराबाद भेजा गया है. साजिशकर्ताओं का मकसद पार्सल की आड़ में केमिकल को दरभंगा भेजना था.

आशंका जताई जा रही है कि उस केमिकल के जरिए किसी बडी वारदात को अंजाम देना था, पर पार्सल में धमाका होने के चलते साजिश धरी की धरी रह गई. सूत्रों के मुताबिक अभी तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई देश के अलग-अलग हिस्सों में की गई है. सूत्रों ने बताया पार्सल भेजने वाले का नाम-पता तेलंगाना के सिकंदराबाद निवासी सूफियान लिखा था.

एटीएस अभी इस व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई

उसका मोबाइल नंबर जांच में उत्तर प्रदेश के शामली जिले का मिला है. इसी नंबर की जांच करने उप्र एटीएस की टीम सोमवार से शामली में डेरा डाले हुए है. एटीएस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मोबाइल नंबर का आईडी प्रूफ निकलवाया है, जिस पर शामली का नाम-पता दर्ज है. हालांकि एटीएस अभी इस व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई है.

मोबाइल नंबर की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) भी निकलवाई गई है. सीडीआर में कुछ विदेशी नंबर मिले हैं, जिन पर लगातार बातचीत हो रही थी. ऐसे में पार्सल से लेकर ब्लास्ट तक का मामला संदेह के घेरे में है. फिलहाल इस मामले में यूपी एटीएस की टीम गहनता से पड़ताल में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि एक-दो दिन में अहम सुराग एटीएस को मिल सकते हैं.

टॅग्स :बिहारएनआईएपाकिस्तानपटनाजम्मू कश्मीरतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव