लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री पर बम हमला मामलाः सीआईडी ने बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 13:56 IST

Open in App

कोलकाता, 24 फरवरी मुर्शिदाबाद के नीमतीता रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके के संबंध में पश्चिम बंगाल सीआईडी ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस धमाके में राज्य सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

नीमतीता रेलवे स्टेशन पर यह धमाका 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे तब हुआ जब तृणमूल कांग्रेस ने नेता और श्रम राज्यमंत्री हुसैन प्लेटफार्म संख्या दो पर कोलकाता के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।”

धमाके में घायल हुए हुसैन और अन्य लोगों का शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब