लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड सितारों ने करगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:24 IST

Open in App

मुंबई, 26 जुलाई करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर अभिनेता अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और अभिनेत्री तापसी पन्नू समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोमवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

साल 1999 में आज ही के दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने करगिल में रणनीतिक तौर पर अहम पहाड़ियों को कब्जा करने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम की थी। इसका नाम ‘ऑपरेशन विजय’ रखा गया था।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर देश के लिए नि:स्वार्थ भाव से लड़ने वाले सैनिकों को याद किया। 53 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “हम अपने उन वीरों को याद कर रहे हैं जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे नायकों को मेरा सलाम, आप हैं तो हम हैं।”

अभिषेक बच्चन ने देश को सुरक्षित रखने के लिए ‘असल नायकों’ का आभार जताया।

जेपी दत्ता की ‘एलओसी: करगिल’ में करगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाने वाले बच्चन ने कहा, “ यह दिन करगिल युद्ध के असली नायकों के वीरतापूर्ण प्रयासों और बलिदानों को याद करने का है। हमें बचाने, हमारी हिफाज़त करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए आपका शुक्रिया। करगिल युद्ध के सभी नायकों को सलाम...। ”

अख्तर ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की बदौलत ही "असंभव" उपलब्धि हासिल की गई है।

अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने कहा, “बहादुर सैनिकों और शहीद नायकों की याद में तथा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और आभार। आपके साहस, समर्पण और बलिदान ने असंभव को संभव किया। ”

पन्नू ने ट्विटर पर सैनिकों के लिए एक नोट पोस्ट किया है। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, “दृढ़ता और प्रतिष्ठा! जीत और शून्य। साहस और करुणा। करगिल विजय दिवस 2021। जीत के लिए उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया।”

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “वीर सैनिकों और देश के लिए उनके नि:स्वार्थ बलिदान को नमन। आज और हमेशा। जय हिंद।”

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और कहा, “ करगिल विजय दिवस। जय हिंद। हिंदुस्तान जिंदाबाद।”

करगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने करगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म ‘शेरशाह’ का ट्रेलर जारी किया। कैप्टन बत्रा ने 1999 में करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान से लड़ते हुए मात्र 24 साल की उम्र में शहादत दी थी और उन्हें मरणोपरांत युद्धकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल