लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड ने 26/11 के पीड़ितों और शहीदों को किया याद

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:20 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, उर्मिला मातोंडकर और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों व नागरिकों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र अपने जवानों के बलिदानों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए थे और उन्होंने 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की हत्या कर दी थी।

करीब साठ घंटे तक चली जवाबी कार्रवाई में लगभग 300 लोग घायल भी हो गए थे।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा,“ मुंबई के लोग 26/11 को कभी नहीं भुलेंगे। मुंबई आतंकी हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी श्रद्धांजलि। हम जवानों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।’’

मुंबई पुलिस के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए 46 वर्षीय अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने शहीदों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया और लिखा,“26/11 के शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि। मुंबई शहर के लोगों की मजबूती और खुले दिल को सलाम। आपके बलिदानों के लिए हम सब हमेशा ऋणी रहेंगे और आप हमारे दिलों में रहेंगे।”

अभिनेता रणवीर शौरी और अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी हमले के पीड़ितों और शहीदों के लिए दुआ करते हुए कहा कि वे उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूल पाएंगे।

अभिनेता रणदीप हूडा ने 26/11 हमले के बम निरोधी श्वान दस्ते का एक वीडियो साझा किया है जिसने हमलों के दौरान कई बमों तथा आरडीएक्स का पता लगाने में मदद की थी।

हूडा ने ट्वीट किया ‘‘मुंबई हमले के बाद 12 साल बीत गए। शहीद और पीड़ित हमेशा यादों में रहेंगे। ’’

आतंकवादियों ने ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन आदि को निशाना बनाया था।

इस हमले में आतंकवाद रोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, एनएसडी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और सहायक उप निरीक्षक तुकाराम ओम्ब्ले शहीद हो गए थे।

सुरक्षाबलों की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए थे।

अजमल कसाब नामक एकमात्र आतंकी जीवित पकड़ा गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं