लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार के निधन से शोकाकुल बॉलीवुड ने कहा : सिनेमा जगत के एक युग का अंत..

By भाषा | Updated: July 7, 2021 12:32 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई बेहतरीन अदाकारी से विभिन्न किरदारों को अविस्मरणीय बना देने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन को शोकाकुल हुए बॉलीवुड ने सिनेमा के एक युग का अंत करार दिया है।

हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (98) पिछले मंगलवार से यहां स्थित हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी सहित कई शख्सियतों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा 'दिलीप कुमार से पहले, और दिलीप कुमार के बाद' होगा...उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआ और परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ दुनिया के लिए कई हीरो हो सकते हैं, लेकिन हम अभिनेताओं के लिए केवल वही एक हीरो थे। दिलीप कुमार सर सिनेमा जगत का एक युग भी अपने साथ ले गए। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’

अजय देवगन ने दिलीप कुमार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दिग्गज अभिनेता के साथ कुछ पल बिताए, जिनमें से कुछ बेहद निजी थे, तो कुछ सार्वजनिक...... लेकिन इस पल के लिए तैयार नहीं था। एक संस्थान..एक शाश्वत अभिनेता। दिल टूट गया है। सायरा जी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए।’’

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया और लिखा, ‘‘ आप जैसा कोई नहीं हो सकता.... यहां से आगे का आपका सफर अच्छा हो.... भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’’

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी ने भी दिलीप कुमार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय फिल्म जगत के एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार साहब के निधन से बेहद दुखी हूं। भारत के महान अभिनेताओं में से एक.... अभिनय के संस्थान और एक राष्ट्रीय निधि।’’

मशहूर तेलुगु अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय सिनेमा के विकास में दिलीप कुमार का योगदान बहुमूल्य है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी हमेशा याद आएगी सर, और बहुत याद आएगी ।’’

सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, रवीना टंडन, तापसी पन्नू, सनी देओल, सोनू सूद, निमरत कौर फिल्मकार हंसल मेहता, सुभाष घई जैसी फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह