लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड को एनसीबी के जरिये जानबूझकर डराया जा रहा है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:24 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को केन्द्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बॉलीवुड को जानबूझकर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के जरिये ''डराया'' जा रहा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान में यह भी पूछा कि एनसीबी अभिनेत्री कंगना रनौत को पूछताछ के लिये कब तलब करेगी ''जो खुद भी मादक पदार्थों का सेवन कर चुकी हैं और दूसरे लोगों को भी इन्हें लेने को मजबूर कर चुकी हैं।''

केन्द्रीय एजेंसी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही है।

एनसीबी जांच के संबंध में कुछ कलाकारों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा वह कथित बॉलीवुड-मादक पदार्थ संबंधों से पर्दा हटाने के लिये कई बार छापेमारी भी कर चुकी है। साथ ही उसने कई संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

सावंत ने कहा, ''बॉलीवुड को एनसीबी के जरिये जानबूझकर डराने की कोशिश की जा रही है। बीते तीन से चार महीने के दौरान एनसीबी ने कई कलाकारों और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ की है। यहां तक की फिल्मकार करण जौहर को दो साल पहले एक पार्टी आयोजित करने को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है, जब देवेन्द्र फड़णवीस राज्य के मुख्यमंत्री थे।''

उन्होंने पूछा, ''एनसीबी कंगना रनौत को पूछताछ के लिये कब बुलाएगी, जो खुद भी मादक पदार्थों का सेवन कर चुकी हैं और दूसरों को भी ऐसा ही करने के लिये मजबूर कर चुकी हैं? अब तो वह मुंबई भी लौट आई हैं।''

सावंत ने कहा कि रनौत की एक वीडियो क्लिप बीते कई महीनों से सोशल मीडिया पर घूम रही है, जिसमें वह मादक पदार्थों के सेवन की बात स्वीकार कर रही हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ''उनके मित्र अध्ययन सुमन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि कंगना ने उन्हें मादक पदार्थों के सेवन के लिये मजबूर किया था। दोनों वीडियो सार्वजनिक हो चुकी हैं। कंगना भी सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि उनके पास बॉलीवुड-मादक पदार्थ संबंध के बारे में जानकारी है। तो फिर एनसीबी उनकी बातों को गंभीरता से क्यों नहीं लेती?''

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को अभिनेत्री से कहना चाहिये कि वह एनसीबी के साथ जानकारी साझा करें।

सावंत ने भाजपा पर महाराष्ट्र की छवि ''खराब'' करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी को लोगों से माफी मांगनी चाहिये।

कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के सहयोगी दल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो