लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक जिताने वाले नीरज चोपड़ा को बॉलीवुड ने दी बधाई

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:36 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर देश के करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले नीरज चोपड़ा को लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन और तापसी पन्नू समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार को बधाई दी।

स्टार एथलीट चोपड़ा ने भाला फेंक का स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत को ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अब तक का पहला पदक दिलाकर नया इतिहास रचा। हरियाणा के खांद्रा गांव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक के लिये देश का लंबा इंतजार समाप्त कर दिया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्ष से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक पदक है। चोपड़ा भारत की तरफ से व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था।

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘स्वर्ण पदक मिल गया। इतिहास रचने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। आपके कारण आज करोड़ों लोगों की आंखों में खुशी के आंसू हैं। बहुत बढ़िया।’’

गायिका लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘पूरे देश को नीरज चोपड़ा पर गर्व है, जिन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। मैं देश के गौरव नीरज को बधाई देती हूं।’’

अभिनेता देवगन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में जीत के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। आपको और सफलता मिले। आपने अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित किया है। मैं अपनी खुशी बयान नहीं कर पा रहा। यह शानदार है।’’

अभिनेत्री पन्नू ने लिखा, ‘‘स्वर्ण पदक मिल गया। मैं खुशी से कूद रही हूं। युवक नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया।’’

वरुण धवन ने एक लाइव वीडियो साझा किया, जिसमें वह तोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन देखते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो क्लिप पर शीर्षक लिखा, ‘‘स्वर्ण पदक मिल गया। नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया।’’

अभिनेत्री एवं नेता हेमा मालिनी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘ भारत के लिए शानदार खबर। युवा नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया। नीरज, आप पर बहुत गर्व है। देश आपको सलाम करता है।’’

अभिनेता जॉन अब्राहम ने ट्वीट किया, ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि पर नीरज चोपड़ा को बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है।’’

अभिनेता परमव्रत ने लिखा, ‘‘स्वर्ण पदक। नीरज चोपड़ा को बधाई। एथलेटिक्स में हमारा पहला स्वर्ण पदक। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। आज इतिहास रचा गया है।’’

अभिनेता अली फजल ने लिखा, ‘‘आज का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। जय माता दी। स्वर्ण पदक लाए हैं हम। बहुत खूब नीरज। मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं।’’

फजल की पत्नी एवं अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘स्वर्ण पदक। नीरज चोपड़ा ने पहली दो शानदार कोशिश कीं, जिनके बाद तीसरी कोशिश का महत्व नहीं रह गया।’’

जाने माने सरोद वादक अमजद अली खान ने लिखा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई।’’

अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘जब आप मैदान में राष्ट्रगान की धुन बजती सुनते हैं, तो उस समय जो एहसास होता है, उससे बढ़कर कुछ नहीं होता। नीरज चोपड़ा, धन्यवाद। आपने 139 करोड़ भारतीयों के सपने साकार कर दिया। ईश्वर अपनी कृपा आपके ऊपर बनाए रखे। पहले स्थान का पदक। भारत का झंडा।’’

इनके अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, कुणाल कपूर, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया और रणदीप हुड्डा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

इससे पहले अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणदीप हुड्डा और सारा अली खान ने तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक दिलाने वाले बजरंग पूनिया की जीत का जश्न मनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह