लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की हस्तियों ने मीराबाई चानू को ओलंपिक में पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:58 IST

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई फिल्म कलाकार करीना कपूर खान, महेश बाबू, तापसी पन्नू और वरुण धवन तथा अन्य अभिनेताओं ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी और कहा कि चानू ने देश को अच्छी शुरुआत दी है।

चानू, ओलंपिक में भारोत्तोलन में भारत को रजत पदक दिलाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। तोक्यो ओलंपिक में उनकी जीत से भारत को भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम की श्रेणी में 21 साल बाद पदक प्राप्त हुआ है। करीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पदक प्राप्त करने वाली हमारी पहली खिलाड़ी यहां है। आपने देश को गौरवान्वित किया है।”

धवन ने कहा कि 26 वर्षीय खिलाड़ी की जीत इस साल के ओलंपिक का पहला “गौरवान्वित करने वाला” क्षण है। अभिनेता ने लिखा, “हमें पहला पदक दिलाने के लिए मीराबाई चानू को बधाई और धन्यवाद।” बाबू ने ट्विटर पर लिखा, “अच्छी शुरुआत। तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को ढेर सारी बधाई। यह तो केवल आगाज है।”

पन्नू ने चानू की जीत से संबंधित एक खबर साझा की और ट्वीट किया, “और हमने शुरुआत की। भारत आगे बढ़ो।” अभिनेता अर्जुन कपूर, फरहान अख्तर, आयुष्मान खुराना, कैटरीना कैफ और कंगना रनौत ने भी चानू की जीत पर बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो