लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड हस्तियों ने जनरल रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का निधन हो जाने पर बुधवार को अभिनेता अनुपम खेर, कमल हासन और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर सहित अन्य फिल्फी हस्तियों ने शोक प्रकट किया।

भारतीय वायुसेना ने कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उस पर सवार जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई।

अभिनेता-नेता उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, ‘‘जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य की आत्मा को शांति मिले। ...परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करती हूं। ओम शांति। ’’

प्रख्यात अभिनेता-नेता कमल हासन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम हाथ जोड़ कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने रावत की एक तस्वीर भी साझा की

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, ‘‘यह सैनिकों के परिवारों और रावत परिवार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। ओम शांति। ’’

‘न्यूटन’ और ‘मसान’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता मनीष मुंद्रा ने लिखा, ‘‘ओम शांति। ’’

अभिनेता अनुपम खेर ने अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के गुजर जाने की खबर सुन कर बहुत दुखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल