लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेत्री आर्या बनर्जी कोलकाता में अपने आवास पर मृत पायी गयी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 00:56 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर ‘द डर्टी पिक्चर’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी, दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस, इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसी, तो बेडरूम में 33 वर्षीय बनर्जी का शव पाया।

दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या ने ‘एलएसडी: लव सेक्स और धोखा’ (2010) समेत कई फिल्मों में काम किया था।

उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब अपर्टमेंट की घंटी बजायी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर उसे संदेह पैदा हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

घरेलू सहायिका ने कहा कि आर्या अकेली रहती थी और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थी।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने अभिनेत्री के कमरे से नमूने एकत्र किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू