लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड कलाकारों ने अरुणाचल के विधायक के खिलाफ टिप्पणी को लेकर की यूट्यूबर की आलोचना

By भाषा | Updated: May 26, 2021 12:37 IST

Open in App

ईटागनर, 25 मई राजकुमार राव, वरुण धवन और कृति सेनन समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने अरुणाचल प्रदेश के विधायक निनोंग इरिंग के खिलाफ कथित रूप से नस्ली टिप्पणी करने को लेकर यू-ट्यूबर पारस सिंह की आलोचना की है।

यूट्यूब चैनल पर 'पारस ऑफिशियल' के रूप में पहचाने जाने वाले पारस सिंह ने रविवार को की गई पोस्ट में कांग्रेस विधायक निगोंग इरिंग को ''गैर-भारतीय'' और ''राज्य को चीन का हिस्सा'' बताया था, जिस पर अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। उसने सोमवार को डाली गई एक वीडियो में अपनी टिप्पणियों को लेकर माफी मांगी थी।

इरिंग ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर 'पबजी' गेम के नए संस्करण को दोबारा लॉन्च करने पर रोक लगाने की अपील की थी, जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूट्यूबर ने ये टिप्पणियां की थीं।

पंजाब पुलिस ने सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

‘स्त्री’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्मकार अमर कौशिक ने फिल्म जगत में सबसे पहले सिंह की आलोचना की थी।

कौशिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अपने देश और उसके क्षेत्र के बारे में अनभिज्ञता ही अपने आप में मूर्खता है, लेकिन जब इस अनभिज्ञता को अपमानजनक तरीके से व्यक्त किया जाए, तो यह जहरीली हो जाती है।’’

उन्होंने लिख, ‘‘हमें इस प्रकार की अनभिज्ञता की एक सुर में निंदा करनी चाहिए और सभी मूर्खों को यह समझाना चाहिए कि यह अस्वीकार्य है।’’

कौशिक की आगामी फिल्म ‘भेदिया’ में अभिनय कर रहे धवन और सेनन ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्मकार की पोस्ट साझा की। ‘भेदिया’ अरुणाचल प्रदेश में फिल्माई गई है।

धवन ने लिखा, ‘‘हमने अरुणाचल प्रदेश में काफी समय बिताया है। अब खुद और दूसरों को यह बताने का समय आ गया है कि यह कितना गलत है।’’

सेनन ने लिखा, ‘‘लोगों को हो क्या गया है? हमें देश के हर नागरिक और हर क्षेत्र का समान रूप से सम्मान करना चाहिए। अमर कौशिक, इस बारे में बात करने के लिए शुक्रिया।’’

‘स्त्री’ में काम कर चुके राव ने भी फिल्मकार की पोस्ट साझा की।

‘पाताल लोक’ वेब सीरीज के अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कौशिक की पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘पूर्णतय: अस्वीकार्य।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह