Election 2020: BJP पर जमकर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- लोगों से झूठा वादा करती है मोदी सरकार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 14:34 IST2020-02-04T14:19:42+5:302020-02-04T14:34:04+5:30
शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आदर्श शास्त्री को लेकर लोगों के बीच अपनी बात रखी।

जनसभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा। (फोटो सोर्स- एनआई/ट्विटर)
दिल्ली विधासभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, नेताओं की बायनबाजी भी तेज हो रही है।पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के कई नेता अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आदर्श शास्त्री को लेकर लोगों के बीच अपनी बात रखी। शत्रुघ्न सिन्हा ने रामलीला मैदान दुर्गा पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस उम्मीदवार आदर्श शास्त्री के प्रचार करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'जब मैं लोलीपोप पॉलिटिक्स की बात करता हूं, तो याद रखना आदर्श शास्त्री के व्यक्तित्व की बौखलाहट से अच्छे-अच्छे लोग बौखलाएंगे, तरह-तरह के वादे करेंगे। जहां नदियां नहीं होंगी वहां भी पुल बनाने के वादे करेंगे।' आदर्श शास्त्री को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जितना काम इस क्षेत्र में आदर्श ने किया है, उतना किसी और नेता ने कभी नहीं किया।
बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बार हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे मजबूत पार्टी माना।
वहीं रविवार शाम गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे प्रचार के दौरान भी बिहारी बाबू ने विपक्षों पर जमकर हमला बोला। सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को समर्थन देने की अपील की। वहीं संगम विहार क्षेत्र से प्रत्याशी पूनम आजाद को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों के बीच अपनी बात रखी।