लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का 46 की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: November 4, 2020 14:32 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर बॉलीवुड में नब्बे के दशक की “फरेब” और “मेहंदी” जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता फराज खान का 46 वर्ष की आयु में बुधवार को बेंगलुरु में निधन हो गया।

अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर खान के निधन की जानकारी दी।

भट्ट ने कहा, “भारी मन से कहना पड़ रहा है कि फराज खान का निधन हो गया है। आप सभी के द्वारा दी गई सहायता और शुभकामनाओं के लिए आभार। कृपया उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें। उनके जाने से जो क्षति हुई है उसे कोई पूरा नहीं कर सकता।”

बॉलीवुड अभिनेता युसूफ खान के बेटे फराज को कई बार दौरे आने के बाद पिछले महीने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फराज के इलाज के लिए उनके रिश्तेदार फरहद अबूशर और अहमद शमून ने धनराशि एकत्रित करने का अभियान चलाया था।

पूजा भट्ट ने पिछले महीने फराज के इलाज के लिए लोगों से वित्तीय मदद देने की अपील की थी। इसके बाद सलमान खान ने फराज की चिकित्सा में होने वाले खर्च का भुगतान किया था।

फराज ने 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म “फरेब” से बॉलीवुड में पदार्पण किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है