लाइव न्यूज़ :

कानपुर: पनकी के एक फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक की मौत, 4 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 11:17 IST

विस्फोट कारखाने के एक संयंत्र का बॉयलर फटने से हुआ या एक साथ कई गैस सिलेंडर फटने से, इस पर अभी संशय बना हुआ है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज (13 अगस्त) को भीषण हादसा हो गया। पनकी में स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पाल में भर्ती कराया गया है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक घायलों की स्थिति गंभीर है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। हादसे में जान गंवा चुके व्यक्ति के घर वाले अस्पताल में पहुंचे। जहां उसकी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पनकी में वंदेभारत ट्रेन के लिए बोगी फ्रेम बनाने वाली पनकी स्थित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। विस्फोट कारखाने के एक संयंत्र का बॉयलर फटने से हुआ या एक साथ कई गैस सिलेंडर फटने से, इस पर अभी संशय बना हुआ है। 

पुलिस और दमकल दस्ता मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गया है। कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एस्टेट में रेलवे से अनुबंधित निजी क्षेत्र की कारखाना है। वेद सेसोमेकेनिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित इस कारखाने में रेल बोगियों के फ्रेम और अन्य पार्ट्स बनते हैं।

हादसे के बारे में सूचना  मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिन्होंने इस हादसे को देखा, उनमे अभी तक दहशत है वहीं पीड़ित श्रमिक परिवारों में रोना पीटना मचा है। अभी कारखाना मालिक और पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

(पीटीआई भाषा न्यूज एजेंसी से इनपुट्स)

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos