लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: चीनी मिल में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत, 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल

By धीरज पाल | Updated: December 16, 2018 15:47 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इस प्लांट में 7 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके से पूरी शुगर मिल की पूरी इमारत ढह गई।

Open in App

कर्नाटक के बागलकोट में 16 दिसबंर को एक दर्दनाक घटना सामने आया है। बागलकोट के मुधोल जिले में एक चीनी मिल के ट्रीटमेंट प्लांट में बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एएनआई एजेंसी के मुताबिक इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट के सेफ्टी वॉल्व में ब्लॉकेज होने की वजह से बॉयलर फट गया।

 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इस प्लांट में 7 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके से पूरी शुगर मिल की पूरी इमारत ढह गई। आसपास इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव के कार्य में जुटी हुई है। 

कर्नाटक के बागलकोट जिले में भाजपा के पूर्व मंत्री मुरूगेश निरानी की एक डिस्टिलरी में रविवार को हुए धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि यह हादसा यहां से उत्तरपश्चिम में 510 किलोमीटर दूर स्थित मुढोक क्षेत्र के कुलाली गांव में निरानी उद्योग समूह की डिस्टिलरी में दोपहर के वक्त हुआ। ऐसा लगता है कि धमाका अशुद्ध जल शोधन संयंत्र के सेफ्टी वाल्व में हुआ।

पुलिस ने कहा कि चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले की जांच चल रही है। पीटीआई से बात करते हुए निरानी ने पुष्टि की कि विस्फोट उनकी एक फैक्ट्री में हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट हमारी फैक्ट्री के परिसर के बाहर अशुद्ध जल शोधन संयंत्र में हुआ। मीथेन गैस एकत्रित होने से विस्फोट हुआ।’’

निरानी ने कहा, ‘‘मुझे इस घटना पर बेहद अफसोस है। मैं हादसे में मारे गये चार लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करता हूं। कुछ घायल हुए हैं लेकिन वे संभवत: खतरे से बाहर हैं।’’

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया