लाइव न्यूज़ :

बोइंग इंडिया, डीएफवाई, सेल्को फाउंडेशन ने बेंगलुरु में मिलकर 100 बिस्तरों वाला कोविड केंद्र बनाया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 जून बोइंग इंडिया ने डॉक्टर्स फॉर यू (डीएफवाई) और सेल्को फाउंडेशन के साथ मिलकर बेंगलुरु में कोविड-19 के मध्यम लक्षण वाले रोगियों के लिये आक्सीजन की सुविधा युक्त 100 बिस्तरों का देखभाल केंद्र शुरू किया है। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बोइंग इंडिया के बयान में कहा गया कि बेंगलुरु के येलहांका में कर्नाटक राज्य बिजली निगम लिमिटेड (केएसपीसीएल) के परिसर में स्थापित किये गए इस केंद्र को कर्नाटक सरकार को सौंप दिया गया है।

बयान में कहा गया, “बोइंग इंडिया ने इस केंद्र के लिये राशि दी है। डीएफवाई आवश्यक कर्मी और देखभाल की जरूरत का जिम्मा उठा रहे हैं जबकि सेल्को फाउंडेशन ने पूर्वनिर्मित सुविधा को तैयार किया है। केएसपीसीएल ने अस्पताल स्थापित करने के लिये जरूरी जमीन उपलब्ध कराई है।”

बयान के मुताबिक अस्पताल को 20 दिन से भी कम समय में तैयार कर दिया गया। इसमें कहा गया, “ऑक्सीजन युक्त 100 बिस्तरों में से 10 आईसीयू सेवा के लिये निर्धारित हैं जबकि 20 बिस्तर उच्च निर्भरता इकाई (एचडीयू) वार्ड के तौर पर उपलब्ध होंगे।”

इसमें कहा गया कि येलहांका में केएसपीसीएल परिसर के चयन की वजह इसका पहले से मौजूद ऑक्सीजन संयंत्र के पास स्थिति होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग