लाइव न्यूज़ :

बोइंग ने विमानन क्षेत्र में रख-रखाव की अग्रणी कंपनी एयर वर्क्स के साथ रणनीतिक भागीदारी की

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने कहा है कि उसने अपने विमानों के रख-रखाव, मरम्मत कार्य के लिए एयर वर्क्स ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत नौसेना के पोसीडोन 8 आई समुद्री गश्ती विमान और वायुसेना के वीआईपी बेड़े की मरम्मत, रख-रखाव का काम भी होगा।

बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र आहूजा ने बताया कि एयर वर्क्स के साथ समझौते से भारत में रक्षा क्षेत्र के उसके उपभोक्ताओं के लिए काफी सहूलियत होगी।

कंपनी ने कहा है कि एयर वर्क्स के साथ रणनीतिक भागीदारी हाल में शुरू बोइंग इंडिया रिपेयर डेवलपमेंट एंड सस्टेनमेंट (बर्ड्स) पहल के तहत उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘बर्ड्स’ पहल के तहत बोइंग कंपनी और उसकी सहयोगी आपूर्तिकर्ता कंपनियां रक्षा क्षेत्र के और वाणिज्यिक विमानों की इंजीनियरिंग, रख-रखाव, दक्षता, मरम्मत सेवाएं मुहैया कराती है।

बोइंग ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद रख-रखाव, कल-पुर्जे की मरम्मत, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के कर्मियों को प्रशिक्षण और कुशल बनाना है।

एयर वर्क्स ग्रुप विमानों का रख-रखाव तथा मरम्मत का काम करने वाली अग्रणी कंपनी है और इसकी मौजूदगी 27 शहरों में है।

एयर वर्क्स के एमडी और सीईओ डी आनंद भास्कर ने कहा कि बोइंग के साथ रणनीतिक भागीदारी से कंपनी की दक्षता और बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल