लाइव न्यूज़ :

देह व्यापार: पांच महिलाओं को बचाया गया, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 11:24 IST

Open in App

ठाणे, 12 फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पांच महिलाओं को बचाया गया है।

नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के एक होटल में छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 और 11 फरवरी की दरमियानी रात एक होटल में छापा मारा। कुछ पुलिस कर्मी वहां ग्राहक बनकर गए और इसके बाद वहां देह व्यापार गिरोह चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने बताया कि वहां से पांच महिलाओं को बचाया भी गया।

अधिकारी ने बताया कि डेविड इनास लोबो (41), महेश रामधानी यादव (52) और योगेश्वर कुमार यादव (24) को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह