लाइव न्यूज़ :

नोएडा में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:52 IST

Open in App

नोएडा, 27 फरवरी थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 12 स्थित एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया । पुलिस ने इस मामले में गेस्ट हाउस के संचालक सहित सात युवकों तथा चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस. ने बताया कि थाना सेक्टर- 24 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 12 के आई- ब्लॉक में स्थित एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व मे मानव तस्करी रोधी इकाई तथा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने संयुक्त रूप से गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि मौके पर कई युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक विशाल सहित सात युवकों तथा चार लड़कियों को मौके से पकड़ा है। डीसीपी ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की बिहार से अगवा करके यहां पर लाई गई थी, जिसे देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था।

उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस को अश्लील साहित्य, आपत्तिजनक वस्तु, बीयर व शराब की बोतलें मिली हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात संज्ञान में आई है कि यहां पर काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू