लाइव न्यूज़ :

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर झाडिय़ों में महिला का शव मिला

By भाषा | Updated: February 6, 2021 23:17 IST

Open in App

आगरा, छह फरवरी आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेव के सर्विस रोड की झाडिय़ों में एक महिला का शव मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह खंदौली रोड स्थित टोल प्लाजा के नीचे झाडिय़ों में एक महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह और थाना खंदौली प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से इस बारे में जानकारी ली।

सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि महिला का शव जला हुआ और निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या करके उसकी पहचान छिपाने की नीयत से शव को जलाया है। उन्होंने बताया कि महिला का शव आधा जल चुका है जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पहचान कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं और इस संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं घटनास्थल का एसएसपी बबलू कुमार ने भी निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के निर्देश अधीनस्थों को दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू