लाइव न्यूज़ :

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र से तीन वर्षीय बच्ची का शव बरामद

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:11 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 दिसंबर नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव में मंगलवार दोपहर तीन वर्षीय एक बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची 24 दिसंबर से लापता थी।

थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस को इलाहाबास गांव के पास एक निर्माणाधीन भवन में बच्ची का शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की पहचान माही शर्मा के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ रहती थी। बच्ची की दादी ने 24 दिसंबर को थाना फेस-2 में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है और मां अपने मायके में रहती है, उसने बच्ची का संरक्षण हासिल करने के लिए अदालत में मुकदमा दायर कर रखा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह