लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद लापता 19 लोगों में से एक का शव बरामद

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:52 IST

Open in App

जम्मू, पांच अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के बाद लापता हुए 19 लोगों में से एक का शव मंगलवार को नहर से बरामद हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बादल फटने की घटना दो महीने से अधिक समय पहले जिले के एक सुदूर गांव में हुई थी।

अधिकारियों ने कहा कि दकचन तहसील के होंजार गांव से एक किलोमीटर दूर डोंगरारी झरने से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ, जहां 27 और 28 जुलाई की मध्यरात्रि वहां बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई थी।

इस घटना के बाद सात लोग मृत मिले थे और 17 लोगों को घायल अवस्था में बचा लिया गया था। बचावकर्मी एक महीने से अधिक समय तक 19 अन्य लोगों को तलाशते रहे और बाद में अभियान बंद कर दिया। कम से कम 21 घर और कई गौशालाएं, एक राशन डिपो, एक पुल तथा एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि झरने से जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ, उसकी पहचान बशीर अहमद (45) के रूप में हुई है। वह उन 19 लोगों में शामिल था, जो बादल फटने के बाद लापता हो गए थे।

उन्होंने बताया कि अहमद वन्यजीव विभाग का कर्मचारी था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसका शव उसके परिजन को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल