लाइव न्यूज़ :

पिछले साल अक्टूबर से लापता चल रहे व्यक्ति का शव बरामद

By भाषा | Updated: December 14, 2020 14:23 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 14 दिसंबर महाराष्ट्र में पिछले साल अक्टूबर से लापता चल रहे 29 वर्षीय एक व्यक्ति का शव औरंगाबाद जिले में एक खेत से बरामद किया गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शनिवार रात खेत से शव बरामद किया। 29 वर्षीय गणेश दामोदर मिसाल अमलनेर गांव का रहनेवाला था और वह पिछले साल से लापता चल रहा था। परिवार ने गंगापुर पुलिस थाने में 10 अक्टूबर, 2019 को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने दो लोगों से हाल में पूछताछ की थी, जिन्होंने पिछले साल पांच अक्टूबर को एक खेत में रस्सी की मदद से मिसाल का गला दबाकर हत्या करने का दोष स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने मिसाल की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह गांव की एक महिला से आरोपियों में से एक व्यक्ति के अवैध संबंध के बारे में जानता था।

औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक मोकशादा पाटिल ने इस मामले की गुत्थी को सुलझाने वाले गंगापुर पुलिस की टीम को 15,000 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर