लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर में 11 दिन से लापता बच्चे का शव बरामद

By भाषा | Updated: February 26, 2021 13:52 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र) 26 फरवरी बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नौ वर्षीय बच्चे का बोरे में भरा शव एक तालाब के किनारे से बरामद किया। बच्चा पिछले 11 दिन से लापता था।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बदलपुर निवासी राजू का 9 वर्षीय बेटा सनी 15 फरवरी को दुंदरा गाँव मे लगने वाला मेला देखने गया था और उसके बाद बच्चे का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में तहरीर देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गाँव के बाहर तालाब किनारे एक बोरा पड़ा मिला जिससे दुर्गंध आ रही थी। बोरा खोला गया तो उसमें सनी का शव मिला ।

पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने शुक्रवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे