लाइव न्यूज़ :

उप्र: कार के अंदर मिला व्यक्ति का शव, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 23:02 IST

Open in App

गाजियाबाद, 21 नवंबर जनपद के काजीपुरा-नायफल मार्ग पर खड़ी कार के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कथित हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित, राशिद हापुड़ जिले के पिलखुवा से मसूरी के होली क्रॉस अस्पताल अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में आया था तभी उसे कोई फोन आया और वह किसी से मिलने की बात कहकर चला गया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह वापस नहीं लौटा और शनिवार को सुबह करीब पौने आठ बजे उसका शव मिला।

पुलिस ने कहा कि राशिद के फोन के कॉल रिकॉर्ड और लापता होने से पहले उसे जिस नंबर से फोन आया था उसे ट्रेस करने के बाद दो लोगों- आयुष और आशीष चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि दोनों ने मुख्य आरोपी विकास राठी को इस वारदात को अंजाम देने में मदद की।

पीड़ित के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि राशिद और चौधरी के पिता जगबीर सिंह कारोबारी साझेदार थे और उनमें पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था।

उन्होंने कहा कि राठी और सिंह फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र