लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत से फरार आरोपी का शव नदी से बरामद

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:55 IST

Open in App

बिलासपुर,30 मई छत्तीसगढ़ में चोरी के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद फरार हुए युवक का शव एक नदी से बरामद किया गया है। घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

तोरवा पुलिस थाने के अधिकारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सनी मरकाम 27मई को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और उसका शव शनिवार को देवरीखुर्द इलाके में अरपा नदी पर बने चक बांध में तैरता पाया गया।

तिवारी ने बताया ,‘‘ मरकाम शातिर अपराधी था और जब उसे तोरवा में अपराधस्थल पर ले जाया जा रहा था तभी वह फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसका शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसबीच बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हेड कांस्टेबल निर्मल घोष और कांस्टेबल हितेश जोशी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। ये लोग मरकाम को अपराध स्थल पर ले जा रहे थे।

अग्रवाल ने बताया,‘‘ मौत के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।’’

वहीं मरकाम के परिवार का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी