गोवा में एक ट्रांसजेंडर का शव बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:07 IST2020-12-22T10:07:51+5:302020-12-22T10:07:51+5:30

Body of a transgender found in Goa, one person arrested | गोवा में एक ट्रांसजेंडर का शव बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा में एक ट्रांसजेंडर का शव बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

पणजी, 22 दिसम्बर नॉर्थ गोवा जिले में एक ट्रांसजेंडर का शव बरामद हुआ है और पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या की गई है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शव रविवार को बागा गांव से बरामद हुआ। ट्रांसजेंडर महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नवी मुम्बई के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार रात गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Body of a transgender found in Goa, one person arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे