लाइव न्यूज़ :

पलामू में बिहार के एक व्यक्ति का शव बरामद

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:28 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 11 नवंबर छठ के लिए पूजन सामग्री लेने गये बिहार के औरंगाबाद जिले के एक प्रौढ़ व्यक्ति का शव पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार को बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी सुरेन्द्र पासवान की हत्या करके उनका शव फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पासवान का शव हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप सोहेल आलम नामक एक व्यक्ति के मकान में शौचालय के लिए खोदे गये गड्ढे से बरामद हुआ है।

हरिहरगंज के थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि घटना स्थल पर जहां-तहाँ खून के छींटे बिखरे थे और पासवान का गमछा एवं ईंख भी पड़ी थी। उन्होंने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि संभवतः वह छठ पूजा के लिए सामग्री लाने निकला था और रास्ते में पुरानी दुश्मनी के चलते उसकी हत्या कर दी गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की गला रेत कर हत्या की गई है और उसका शव खून से लथपथ मिला था।

सूत्रों के अनुसार घटना स्थल उसके गांव से लगभग 300 मीटर दूर है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उसके घर तीन बेटियां छठ पर्व मनाने आई थीं और पासवान उनके लिए मंगलवार को पूजन सामग्री लाने निकला था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पासवान हरिहरगंज में पल्लेदारी का काम करता था।

इस बीच पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण