बाहरी दिल्ली में रेल पटरी के समीप से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:38 IST2021-11-23T15:38:02+5:302021-11-23T15:38:02+5:30

Body of 40 year old man found near railway track in outer Delhi | बाहरी दिल्ली में रेल पटरी के समीप से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

बाहरी दिल्ली में रेल पटरी के समीप से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

नयी दिल्ली, 23 नवंबर बाहरी दिल्ली के बादली गांव में अंडरपास के समीप रेलवे पटरी के बगल से मंगलवार को सुबह 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद कौसर के रूप में हुई है, जो संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर का श्रमिक है।

पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक दुर्घटना थी। उन्होंने कहा कि सोमवार की रात व्यक्ति पटरियों को पार करने की कोशिश के दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार वाली एक ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। उन्होंने बताया कि एक क्षतिग्रस्त फोन भी घटनास्थल से बरामद हुआ है, जो कि पीड़ित का है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि समयपुर बादली पुलिस थाने में सुबह करीब नौ बजे रेलवे पटरी के समीप शव मिलने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। श्रमिक के परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़कियां हैं। उसकी पत्नी घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Body of 40 year old man found near railway track in outer Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे