लाइव न्यूज़ :

बंगाल में मिला शव, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन , चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:50 IST

Open in App

हुगली (पश्चिम बंगाल), 10 मार्च पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के दनकुनी में बुधवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया जिसके बाद क्रुद्ध स्थानीय लोगों ने दुर्गा एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया एवं कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना पर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। राज्य में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार दनकुनी में सर्विस रोड के समीप एक तालाब से सुदीप्तो दुआरी (22) का शव बरामद किया गया। वह सोमवार से लापता था।

स्थानीय लोगों ने नागरिक स्वयंसेवकों के एक समूह ने पीट-पीटकर सुदीप्तो को मार डाला लेकिन दनकुनी थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गयी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने हमारी पुलिस गाड़ियों एवं अन्य सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ की । हमने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो