लाइव न्यूज़ :

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद : भाजपा-यूपीपीएल-जीएसपी गठबंधन के पांच सदस्यों ने शपथ ली

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:48 IST

Open in App

कोकराझार (असम), 15 दिसंबर असम में मंगलवार को चौथी बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद का गठन हुआ और इस स्वायत संगठन के मुख्य कार्यकारी सदस्य का पदभार यूपीपीएल के प्रमोद बोडो ने संभाला। आज भाजपा-यूपीपीएल-जीएसपी गठबंधन के पांच सदस्यों ने शपथ ली।

बोडोफा नवगर के ग्रीन फिल्ड ग्राउंड में असम के मुख्य सचिव जिश्नु बरुआ ने सभी को पद की शपथ दिलाई।

बोडो के अलावा डिप्टी सीईएम के तौर पर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के गोबिंदो चन्द्र बासुमत्री, भाजपा के गौतम दास और दिगंत बरुआ और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) के घनश्याम दास ने पद की शपथ ली।

बोडो ने बोडो भाषा में जबकि अन्य सभी ने असमी भाषा में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा, सिंचाई मंत्री भाबेश कलिता, लोकसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, पल्लब लोचन दास, राज्यसभा सदस्य भुवनेश्वर कलिता और यू. जी. ब्रह्मा उपस्थित थे।

बीटीएस के निवर्तमान सीईएम और बोडो पीपुल्स फ्रंट के नेता एच. मोहिलारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

शपथ लेने के बाद नए सीईएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री को जनवरी, 2020 में नए बोडो समझौते पर हस्ताक्षर कर बोडोलैंड क्षेत्र के विकास का रास्ता खोलने के लिए धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह