सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र में नदी में डूबे दो लोगों के शव निकाले गए

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:15 IST2021-06-22T19:15:56+5:302021-06-22T19:15:56+5:30

Bodies of two people drowned in the river in Gangoh area in Saharanpur were removed | सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र में नदी में डूबे दो लोगों के शव निकाले गए

सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र में नदी में डूबे दो लोगों के शव निकाले गए

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 22 जून उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना गंगोह क्षेत्र में नदी से दो शव बरामद किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि हरियाणा निवासी दो युवक अपनी बाइक से गंगोह क्षेत्र में नदी में स्नान करने आये थे। रविवार शाम को नदी में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी मे चले गये और डूब गये। दोनों की पहचान रणजीत सिंह (28) और सुनील कुमार (30) के तौर पर हुई है।

गंगोह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सोमवार रात को दोनों के शव नदी से बरामद किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of two people drowned in the river in Gangoh area in Saharanpur were removed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे