दो बच्चों के शव गन्ने के खेत से बरामद

By भाषा | Updated: September 11, 2021 14:44 IST2021-09-11T14:44:18+5:302021-09-11T14:44:18+5:30

Bodies of two children recovered from sugarcane field | दो बच्चों के शव गन्ने के खेत से बरामद

दो बच्चों के शव गन्ने के खेत से बरामद

बहराइच (उप्र), 11 सितंबर बहराइच जिले के बसंतापुर गांव में शनिवार सुबह गन्ने के एक खेत में दो बच्चों के रक्त रंजित शव बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने शनिवार को बताया कि "फखरपुर थानांतर्गत बसन्तापुर गांव स्थित श्रीराम लोध के खेत में आज सुबह दो बच्चों के शव बरामद हुए। इनमें एक लड़का और एक लड़की है। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। लड़की की उम्र करीब 10 वर्ष और लड़के की उम्र आठ वर्ष के आसपास है।"

उन्होंने बताया, "गांव के लोगों का कहना है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ इन बच्चों को घूमते हुए देखा गया था। बाद में इनके शव खेत में मिले। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।"

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of two children recovered from sugarcane field

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे