लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में दो भाजपा कार्यकर्ताओं के शव मिले

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:35 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के शव मिलने के बाद भगवा पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से संरक्षण प्राप्त अपराधियों ने उनकी हत्या की। हालांकि, टीएमसी ने इस आरोप का खंडन किया है।

पुलिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता इंद्रजीत सूत्रधार का शव बीरभूम जिले के खोइरासोल में एक सुनसान इमारत में कमरे की छत से लटका पाया गया और उनके हाथ पीछे से बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सही कारण और परिस्थितियों की पुष्टि होगी।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि सूत्रधार की हत्या ''टीएमसी का आश्रय प्राप्त अपराधियों'' ने की।

सूत्रधार के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह सोमवार से लापता थे और उनकी ''कुछ स्थानीय लोगों के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी'' थी।

अधिकारी ने कहा कि भगवा पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता तपन खटुआ (45) का शव दिन में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक तालाब से निकाला गया। भाजपा और खटुआ के परिवार ने उनकी मौत के लिए सत्ताधारी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

स्थानीय टीएमसी नेतृत्व ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूत्रधार की हत्या व्यक्तिगत झगड़े के कारण हुई और खटुआ के आत्महत्या करने का संदेह था।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह