लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज के कोरांव में बेलन नदी के पुल पर तीन व्यक्तियों के शव मिले

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:45 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), 28 दिसंबर जिले के यमुनापार कोरांव थाना क्षेत्र में बेलन नदी के पुल पर सोमवार देर रात तीन व्यक्तियों के शव मिले। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (यमुना पार) सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि कल देर रात सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्तियों के शव कोरांव के बेलन नदीं के पुल पर मिले हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, कल यहां काफी घना कोहरा था और मौसम भी बहुत खराब था, घने कोहरे की वजह से बाइक पर सवार इन लोगों की किसी वाहन से दुर्घटना होने के बाद मृत्यु की आशंका है।

उन्होंने बताया कि हालांकि, कुछ लोगों ने आपत्ति की है और उनका कहना है कि इन व्यक्तियों की हत्या की गई है। दीक्षित ने बताया कि इस संवेदनशील घटना की जांच करते हुए मृतकों के परिजनों से बात की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।

दीक्षित ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया था जिस कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई और अब बुधवार को पोस्टमार्टम किए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विकास (25 वर्ष) पुत्र पप्पू केसरी, आकाश (22 वर्ष) पुत्र पप्पू केसरी और संतोष आदिवासी (19 वर्ष) पुत्र खिनधर के तौर पर की गई है और तीनों गजाधर पुर, कोरांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि मृतक ड्रमडगंज से कोरांव की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल