तालाब में पाए गए तीन लापता लड़कियों के शव

By भाषा | Updated: June 3, 2021 13:52 IST2021-06-03T13:52:03+5:302021-06-03T13:52:03+5:30

Bodies of three missing girls found in pond | तालाब में पाए गए तीन लापता लड़कियों के शव

तालाब में पाए गए तीन लापता लड़कियों के शव

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), तीन जून गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तीन लड़कियों के शव एक तालाब में पाए गए। वे बालिकाएं बुधवार से लापता थीं।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खजनी ब्लाक के रुद्रपुर गांव के बाहर एक तालाब से नैन्सी (पांच), शिवानी (सात) तथा रोशनी (10) नामक लड़कियों के शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां बुधवार को खेलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। दोपहर तक नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। कोई कामयाबी नहीं मिलने पर शाम को उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने लड़कियों के बारे में सूचना देने वाले को 25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता लग सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of three missing girls found in pond

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे