चतरा में दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर का शव बरामद

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:45 IST2020-12-29T22:45:48+5:302020-12-29T22:45:48+5:30

Bodies of one million naxal zonal commander recovered in Chatra | चतरा में दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर का शव बरामद

चतरा में दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर का शव बरामद

चतरा, 29 दिसंबर झारखंड के चतरा में आज दस लाख के इनामी और आतंक के पर्याय जोनल नक्सली कमांडर परमजीत उर्फ सोनू दास का शव लावालौंग थाना क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया है।

चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वचन देव कुजूर ने बताया कि नक्सली कमांडर परमजीत को दो गोलियां मारी गयी है, वह लावालौंग थाना क्षेत्र के कदहे गांव का रहनेवाला था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव के समीप स्थित जंगल से नक्सली कमांडर का शव बरामद हुआ है।

कुजूर ने मृत कमांडर की हत्या की आशंका जताते हुये हुए बताया कि दास ने माओवादी संगठन छोड़ कर जेजेएमपी के नाम पर अपना संगठन खड़ा किया था।

उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सली कमांडर के खिलाफ चतरा, लातेहार और पलामू जिले में एक दर्जन से ज्यादा नक्सली मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि आपसी रंजिश में परमजीत की हत्या की आशंका है और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of one million naxal zonal commander recovered in Chatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे