लाइव न्यूज़ :

पलवल में एक घर में मिले पांच लोगों के शव

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:45 IST

Open in App

पलवल, 29 सितंबर हरियाणा के पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में एक घर में बुधवार सुबह पांच लोगों के शव मिले हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि औरंगाबाद में एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं, इनकी पहचान नरेश (33),उसकी पत्नी आरती (30), उनके दो बच्चों और नरेश की भतीजी के रूप में की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि नरेश के पिता के अनुसार सुबह पशुओं को चारा देने के बाद जब वह घर आए तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटका पाया वहीं बहू और बच्चे बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। पिता ने घटना की जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस तत्काल सभी को अस्पताल ले कर गई,जहां चिकित्सक ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में हडक़ंप मचा हुआ है। मृतक के पिता ने बताया कि नरेश झांसी में अपने एक रिश्तेदार के साथ होटल चलाता था और तीन महीने पहले ही उसने यह काम शुरू किया था और वह परिवार से बहुत प्यार करता था।

पुलिस मामले का पता लगाने के लिए पड़ोसियों और अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां