लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए पांच और सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान की गई

By भाषा | Updated: December 11, 2021 10:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए पांच और सैन्य कर्मियों के शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें उनके गृह नगरों में भेजा जा रहा है। सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शेष शवों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन सैन्य कर्मियों के शवों की पिछले कुछ घंटों में पहचान की गई है, वे हैं- जूनियर वारंट ऑफिसर (जेडब्ल्यूओ) प्रदीप, विंग कमांडर पी एस चौहान, जेडब्ल्यूओ राणा प्रताप दास, लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पांचों सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीरों को आज सुबह उनके पारिवारिक सदस्यों के पास भेजा जा रहा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि पांचों सैन्य कर्मियों के शवों का उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें हवाई मार्ग से उनके गृह नगरों में भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार, जेडब्ल्यूओ प्रदीप की पार्थिव देह को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सुलूर और विंग कमांडर चौहान के पार्थिव शरीर को सुबह आगरा पहुंचाया जाएगा। जेडब्ल्यूओ दास की पार्थिव देह को जिस विमान से भुवनेश्वर ले जाया जाएगा, उसके पूर्वाह्न एक बजे वहां पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि लांस नायक तेजा की पार्थिव देह को पूर्वाह्न करीब साढ़े 12 बजे बेंगलुरू पहुंचाए जाने की संभावना है और लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हिमाचल प्रदेश के गग्गल पहुंचाया जाएगा।

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और जनरल रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर का शुक्रवार शाम दिल्ली के बरार स्क्वेयर श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

तमिलनाडु में बुधवार को सेना के एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जनरल रावत, उनकी पत्नी, ब्रिगेडियर लिद्दर और 10 अन्य रक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। सभी शवों को दुर्घटना के एक दिन बाद बृहस्पतिवार शाम को तमिलनाडु के सुलूर से दिल्ली लाया गया था। जिन शवों की पहचान नहीं हुई है, उन्हें दिल्ली छावनी के आर्मी बेस अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पार्थिव शरीरों को उनके गृह नगर भेजे जाने से पहले बेस अस्पताल में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के 10 कर्मियों के परिवार के सदस्यों की संवेदनाओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

अभी तक लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह और नायक जितेंद्र कुमार के शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन