लाइव न्यूज़ :

​सुंदरढूंगा से पांच पर्वतारोहियों के शव निकाले गए

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:16 IST

Open in App

पिथौरागढ, 26 अक्टूबर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुंदरढूंगा ग्लेशियर के पास देवीकुंड से पश्चिम बंगाल के पांच पर्वतारोहियों के शव मंगलवार को निकाल लिए गए।

बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) का 13 सदस्यीय संयुक्त बचाव दल सुंदरढूंगा ग्लेशियर के निकट देवीकुंड पहुंचा और वहां से पांचों शवों को बाहर निकाला ।

उन्होंने बताया कि तलाश एवं बचाव दल अब भी मौके पर हैं और लापता स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह की खोज में अभियान चलाया जा रहा है । सिंह बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के जाकुनी गांव के निवासी हैं ।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कपकोट भेजा गया है । शवों को निकालने के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रयास किए जा रहे थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनमें बाधा आ रही थी ।

उत्तराखंड में 17 से 19 अक्टूबर तक तीन दिन हुई अत्यधिक बारिश और खराब मौसम के दौरान सुंदरढूंगा ग्लेशियर में ये पर्वतारोही फंस गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू