लाइव न्यूज़ :

जहाज से नौका की टक्कर में मारे गए मछुआरों के शव तट पर लाये गये

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:39 IST

Open in App

मंगलुरु (कर्नाटक), 14 अप्रैल समुद्र में जहाज-नौका के बीच टक्कर में मारे गए तीन मछुआरों के शवों को यहां तट पर लाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार मारे गए मछुआरों में दो तमिलनाडु में कोलाछेल के थे जबकि एक पश्चिम बंगाल का था। शवों को जिला वेनलॉक अस्पताल में रखा गया है।

भारतीय तटरक्षक द्वारा बचाए गए दो मछुआरों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु के छह मछुआरे और पश्चिम बंगाल के तीन मछुआरे अब भी लापता हैं जो इसी नौके पर सवार थे।

मछली पकड़ने वाली नौका ‘आईएफबी रबा’ में 14 मछुआरे सवार थे। यह नौका रविवार रात 11 बजे केरल में कोझीकोड जिले के बेपोर तट से समुद्र में मछली पकड़ने गयी थी।

मंगलुरु तट से करीब 43 समुद्री मील की दूरी पर सिंगापुर के जहाज ‘एमवी एपीएल ले हावरे’ से यह नौका मंगलवार तड़के ढाई बजे टकरा गयी।

तटरक्षक पोत राजदूत, अमर्त्य, सी-448 और एक डोर्नियर विमान लापता मछुआरों की तलाश में लगे हैं।

नौसेना ने लापता मछुआरों की तलाशी में मदद के लिए तिल्लाचांग और कालपेनी जहाजों एवं नौसैन्य विमान को लगाया है। बचाव प्रयासों में सहायता के लिए गश्ती जहाज आईएनएस शुभद्र गोताखोरों की एक टीम को लेकर करवार से गया, बुधवार तड़के वह भी पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह