नदी में तैरते कोविड-19 मरीजों के शव भारत के लिए शर्म का विषय: महाराष्ट्र के मंत्री

By भाषा | Updated: May 31, 2021 01:26 IST2021-05-31T01:26:44+5:302021-05-31T01:26:44+5:30

Bodies of COVID-19 patients floating in river a matter of shame for India: Maharashtra minister | नदी में तैरते कोविड-19 मरीजों के शव भारत के लिए शर्म का विषय: महाराष्ट्र के मंत्री

नदी में तैरते कोविड-19 मरीजों के शव भारत के लिए शर्म का विषय: महाराष्ट्र के मंत्री

पालघर, 30 मई महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने रविवार को कहा कि कुछ राज्यों में नदी में तैरते कोविड-19 मरीजों के शव और रेत में दबाए गए शवों की सामने आयी तस्वीरों ने दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर निशाना साधते हुए थोराट ने भाजपा पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' भाजपा के वो नेता कहां चले गए जो पेट्रोल के दाम में एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी होने पर सड़कों पर उतर जाते थे? पेट्रोल के दाम बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर को पार करने लगे हैं। अब ये नेता और कार्यकर्ता कहां छुपे हुए हैं?''

मंत्री ने पालघर जिले में चक्रवात ताउते के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही कोविड-19 हालात की भी समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of COVID-19 patients floating in river a matter of shame for India: Maharashtra minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे