लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में मोबाइल टावर के पास युवक और युवती के पेड़ से लटके मिले शव

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:45 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 11 जून उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की कोतवाली दियूरिया क्षेत्र के किशनपुर गांव में शुक्रवार को युवक-युवती के शव पेड़ से लटके हुए पाये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतकों के घर से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर तालाब के पास एक ही रस्सी के फंदे से दोनों लटके मिले। गांव के रहने वाले अशोक राठौर (21) व शीलू कश्यप (19) बृहस्पतिवार की देर रात एक बजे के बाद से घर से गायब हो गए थे और आज सुबह होने पर ग्रामीणों ने दोनों के शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके देखे।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दिउरिया पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर ने भी मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार किशनपुर निवासी मूलो देवी ने बृहस्‍पवितार की रात 9:30 बजे पुलिस को फोन पर सूचना दी कि गांव का ही एक युवक अशोक उनके घर में घुसकर 36000 रुपये तथा अन्य सामान लेकर भाग गया। पुलिस रात में गांव पहुंची और आरोपी युवक के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने मोबाइल टावर के पास स्थित आम के पेड़ पर आरोपित युवक और उसके खिलाफ तहरीर देने वाली महिला की बेटी शीलू के शव एक ही रस्सी पर फंदे से लटके पाये।

सीओ प्रशांत सिंह व थाना प्रभारी और निरीक्षक मनीराम सिंह ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की है। ग्रामीणों से भी दोनों परिवारों के बारे में जानकारी ली गई है। सीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। युवक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां