लाइव न्यूज़ :

बोधगया में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना: वियतनाम के राजदूत

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:16 IST

Open in App

गया (बिहार), 21 नवंबर भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाऊ ने बिहार के बोधगया में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या शीघ्र बढ़ने की उम्मीद जताई है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल महाबोधि मंदिर को लंबे समय बाद 27 अगस्त को खोला गया है। इससे पहले यह कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बंद था।

राजदूत चाऊ ने बोध गया मंदिर सलाहकार बोर्ड (बीटीएबी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘महाबोधि मंदिर बिहार की जनता के लिए गर्व का विषय है। बोध गया विश्व भर के बौद्ध धार्मिक केन्द्रों में अहम स्थानों में आता है। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।’’

भूटान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया,म्यांमा और श्रीलंका के राजदूतों तथा महावाणिज्य दूतों ने भी इस बैठक में शिरकत की। बीटीएबी की बैठक की अध्यक्षता वियतनाम के राजदूत ने की। इससे पहले यह बैठक 22नवंबर 2019 को हुई थी।

बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘ बैठक में सुरक्षा, महाबोधि मंदिर का विकास और पर्यटन सुविधाएं,पर्यटन के लिए प्रचार और बोध गया में पर्यटकों की आमद बढ़ाने साथ ही ऐसे देशों के साथ हवाई संपर्क बढ़ाने जहां बौद्ध धर्म के अनुयायी रहते हैं,आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह